युवा समाजसेवी लोकेश गिदकर – साथियों द्वारा मुलताई पुलिस थाने में भेंट किया गया माँ ताप्ती की विशाल छायाचित्र

RAKESH SONI

युवा समाजसेवी लोकेश गिदकर – साथियों द्वारा मुलताई पुलिस थाने में भेंट किया गया माँ ताप्ती की विशाल छायाचित्र

मुलताई। नगर के पुलिस थाना में बुधवार क़ो युवा समाजसेवी लोकेश गिदकर एवं साथियों द्वारा मां ताप्ती का एक विशाल छायाचित्र भेंट किया गया। लोकेश गिदकर ने बताया कि मां ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था और पुलिस द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी जिसको देखते हुए सम्मान स्वरूप मां ताप्ती का विशाल छायाचित्र पुलिस थाने को भेंट किया गया है, उन्होंने बताया कि मुलताई नगर में नगर की व्यवस्थाओं को सुचारू और बेहतर बनाने के लिए मुलताई पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में पुलिस की हौसला अफजाई आवश्यक है, मुलताई पुलिस थाने में मां ताप्ती का विशाल छायाचित्र भेंट स्वरूप पाकर समस्त पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे। मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पुलिस थाने में मां ताप्ती का छायाचित्र नहीं था अब रोज मां ताप्ती के दर्शन हो पाएंगे इस अवसर पर उनके साथ सुभम पंडाग्रे, प्रकाश साहू, सुभम पंडाग्रे, सचिन वराठे आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!