स्वाधार ग्रह में आश्रय पा रही महिलाएं।

सारणी। सारणी नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर में पीड़ित महिलाएं आश्रय पा रही है। निवासरत महिलाओं को पुनर वासित करने का हर संभव प्रयास किया जाता है ।कुछ महिलाएं ऐसी आती है, जो अत्याधिक परेशान करती है। तथा बालिक होने के कारण उन्हें रहने के लिए अधिक दबाव भी नहीं बना सकते। इस स्थिति में पुलिस विभाग तथा विभाग से निर्मुकती
स्वीकृति लेटर लेकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। कुछ महिलाएं ऐसी होती जिनका स्वाधार ग्रह में जीवन बन गया । विवाह होकर उनका घर बस गया । फॉलो अप दौरान चर्चा करने पर अत्यधिक प्रसन्नता होती है ।निवासरत महिलाओं को संस्था द्वारा सर्व सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जाता है। महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा शिक्षा आदि की सुविधा दी जा रही है ,पाढर मैं वर्तमान मै तीन महिला नर्सिंग कोर्स कर रही है ,
पूर्व में दो महिलाएं नर्सिंग कोर्स कर आज वर्तमान में नौकरी कर रही है ,इस सत्र के लिए एक बालिका का नाम नरसिंग कोर्स के लिए नाम प्रस्तावित है। महिलाओं की क्षमता वृद्धि हेतु योग्यता अनुसार प्रशिक्षण में रुचि आधारित सम्मिलित किया जाता है। संस्था द्वारा संचालित अचार निर्माण कार्य एवं मुस्कान सेनेटरी नैपकिन मैं कार्य अपनी आय अर्जन करती है महिलाएं मानदेय प्राप्त कर अत्याधिक हर्षित होती है ।और कुछ करने की ललक बढ़ती है। संस्था द्वारा अन्य गतिविधियों में इन्हें शामिल किया जाता है। वर्तमान में खेलो इंडिया में स्वाधार की महिलाओं ने सभी खेलों में भाग लेकर पारितोषिक लिया ,जिसमें कुमारी भागरथी कबड्डी एवं दौड़ में प्रथम विजेता रही। श्रीमती ज्योति पंड्या कविता पोटफोडे शहर वाले गेम में तृतीय पुरस्कार मिला। कुमारी माधुरी कुमारी अनिता सामान्य दौड़ में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।श्रीमती लीला पीपले ने महिलाओं को प्रोत्साहित कर खेल खिलवाड़ जिससे विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाओं के मनोरंजन हेतु मंदिर मेला आदि भी घुमाने ले जाया जाता है स्वाधार गृह में वर्तमान में 15 महि लाऐ एवं पांच बच्चे निवासरत है।