जब भागवत कथा के मंच से गुंजी “भारत माता की जय घोष”

आमला। शिव कृष्ण मंदिर बारह क्वाटर रेल्वे कालोनी आमला परिसर में चल रही शिव महापुराण भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे है।राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता देवी गौरी प्रिया के मुखार बिंद से भागवत कथा की अविरल गंगा प्रवाह मान हो रही है।आज कथा के मंच से भारत माता की जय का गुंजायमान हुआ।आज भागवत कथा में भगवान की भक्ति के साथ साथ भारत माता की भी आराधना हुई।
भारत माता की जय का गुंजायमान हुआ।साथ ही तिरंगे के बीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों सहित पूर्व सैनिकों का सम्मान हुआ।वही सैनिकों ने भी देवी गौरी प्रिया का सम्मान किया।कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों के तराने भी गूंजे।ब्यास पीठ से देवी गौरी प्रिया ने शिव पुराण कथा का महात्म्य बताते हुए कहा किशिव तो स्वच्छ जल, बिल्व पत्र, कंटीले और न खाए जाने वाले पौधों के फल धूतरा आदि से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव को मनोरम वेशभूषा और अलंकारों की आवश्यकता भी नहीं है। वे तो औघड़ बाबा हैं। जटाजूट धारी, गले में लिपटे नाग और रुद्राक्ष की मालाएं, शरीर पर बाघम्बर, चिता की भस्म लगाए एवं हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए वे सारे विश्व को अपनी पद्चाप तथा डमरू की कर्णभेदी ध्वनि से नचाते रहते हैं.आज कथा मर सुंदर शिव बारात का भी चित्रण हुआ।सुंदर झांकी सजाई गई।साथ ही भगवान गणेश और रिद्धि सिद्धि की भी सुंदर झांकी का प्रदर्शन हुआ।आयोजन समिति के अनिल अन्नू यादव ने बताया कि इस आयोजन में समिति की महिलाओं ने आगे बढ़ कर हिस्सा लिया और सभी ने तन मन धन से भरपूर सहयोग किया।शिव कृष्ण मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रण से इस आयोजन को सफल बनाने जुटे रहे।कथा श्रवण करने आमला,नितिन गाडरे नगर पालिका अध्यक्ष आमला,किशोर माथनकर,सहित रेल्वे कालोनी आमला की पार्षद ओमवती विश्वकर्मा,रोहित हारोडे पार्षद, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं रेल्वे के अधिकारी गण उपस्थित रहे।शिव महापुराण कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे है।भागवत कथा के भक्ति गीतों पर महिलाओ ने भरपूर नृत्य किया भक्ति भाव से परिपूर्ण यर आयोजन सतत चल रहा है।