लोनिया पंचायत के विश्राम नर्रे उपसरपंच बने, 

RAKESH SONI

लोनिया पंचायत के विश्राम नर्रे उपसरपंच बने, 

सारणी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम लोनिया पंचायत से भाजपा के विश्राम नरे की शानदार जीत हुई। जिससे ग्रामीणों व भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त है। बताते दे कि अभी उपसरपंच बने विश्राम नर्रे भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सदस्य हैं। नर्रे को जानने वाले बताते हैं वे सदैव भारतीय जनता पार्टी के हितों में कार्य आएं हैं। जबकि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने में मददगार भूमिका कार्य कर चुके हैं। सारणी भाजपा ग्रामीण ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि भाजपा के कर्मठ सदस्य नर्रे उपसरपंच बनने के बाद अब आगे ग्रामीणों को सरकार की हितकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर लाभान्वित करेंगे। मंडल अध्यक्ष यादव ने बताया कि ग्राम के कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए हम पर अर्नगल बातों का आरोप लगाकर ग्रामीण युवाओं को कांग्रेसी बोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जबकि ऐसे स्वार्थी लोग अर्नगल बातों से भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुट को भंग करने का कार्य करते हैं। यादव ने कहा कि लेकिन भाजपा के विश्राम नर्रे की शानदार जीत ने सिध्द कर दिया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप की बरसात करे, किन्तु भाजपा कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के हितों में एकजुट होकर काम करने का कार्य करती रहेंगी। इस मौके पर नवनियुक्त उपसरपंच विश्राम नर्रे ने कहा कि यहां मेरी जीत नहीं बल्कि सभी ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता साथियों की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि वे सदैव ग्रामीण जनों हितों में उत्तम कार्य करेंग।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!