खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में होंगे विभिन्न खेलों के आयोजन, एमपीपीजीसीएल एवं नगर पालिका के बीच फुटबाल मैच

RAKESH SONI

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में होंगे विभिन्न खेलों के आयोजन, एमपीपीजीसीएल एवं नगर पालिका के बीच फुटबाल मैच आज

खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया थीम पर होंगे खेलों के आयोजन, 10 फरवरी तक होंगे आयोजन, स्कूली विद्यार्थियों और स्व सहायता समूह के भी होंगे पारंपरिक खेल।

सारनी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विभिन्न खेलों के आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत आगामी 10 फरवरी तक कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के खेलों के आयोजन होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के तहत खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया थीम पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा इन खेलों का आयोजन विभिन्न स्थलों पर किया जा रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि सभी आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। गुरूवार 2 फरवरी को दोपहर 3 बजे से रामरख्यानी स्टेडियम सारनी में पॉवर जनरेटिंग कंपनी एवं नगर पालिका की टीमों के बीच फुटबाल मैच का आयोजन होगा। इसी तरह 3 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से रामरख्यानी स्टेडियम सारनी में पार्षद-11 एवं नगर पालिका-11 के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। पारंपरिक खेलों का आयोजन 6 फरवरी को ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा शोभापुर क्लब में दोपहर 2 बजे से होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से सारनी के ताल कटोरा स्टेडियम में वालीबॉल स्पर्धा का आयोजन होगा। स्कूली विद्यार्थियों की कबड्डी एवं खो-खो स्पर्धा 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे से कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी के मैदान में होगी। स्थानीय स्व सहायता समूहों की पारंपरिक खेल प्रतियोगिता 9 फरवरी को दोपहर 2 बजे से चर्च स्कूल मैदान सारनी में होगी। वहीं स्थानीय एवं ग्रामीण खिलाड़ियों की कबड्डी स्पर्धा 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे से पाथाखेड़ा के अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउंड पाथाखेड़ा में होगी। सभी खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं संस्थाओं को नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। आम लोगों से उपस्थित होने का आग्रह नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा किया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!