भारतीय नव वर्ष का किया स्वागत.

RAKESH SONI

भारतीय नव वर्ष का किया स्वागत.

सारनी:- संस्कार भारती ने कोरोना के चलते नव वर्ष का उत्सव पिछले दो वर्षों से सामुहिक रूप नही मनाया । संस्कार भारती के उपाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि इस वर्ष नव संवत्सर उत्सव राजडोह घाट पर मनाने की योजना बनाई ।संस्कार भारती के सभी सदस्य बडी संख्या में ने राजडोह नाव घाट पहुंचे ।भारतीय नव संवत्सर का स्वागत सूर्योदय के साथ ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2079 का भव्य स्वागत कर सभी को नव वर्ष की शुभ कामनाये दी। इस अवसर पर सूर्य भगवान को मंत्रोच्चार के साथ अर्य दिया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती बैतुल जिले के संरक्षक अंबादास सूने ने बताया कि आज के दिन ही ब्रहमा जी ने सृष्टि की रचना की।भगवान झूलेलाल की जयंती है। आज के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ , संघ संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती , आर्य समाज की स्थापना साथ ही चैत्र नवरात्रि पर्व के कारण आज का महत्व बढ जाता है। पूजन के बाद मिसरी, नीम का प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर पुनीत भारती,संतोष प्रजापति ,अंबादास सूने , बंटी सिंह कुशवाहा, दीपक वर्मा,आशा वर्मा, संगीता सूने ,आराधना,स्वस्तिक वर्मा,एल आर धोटे,पवन मेहरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!