आदिवासियों ने संजो कर रखी है अपनी विरासत-बबला शुक्ला

RAKESH SONI

आदिवासियों ने संजो कर रखी है अपनी विरासत-बबला शुक्ला

भगवान विरसा मुंडा का पूजन कर मनाया आदिवासी दिवस

सारनी। आधुनिकता की अंधी दौड़ में भी आदिवासी समाज ने अपनी परम्पराओं और संस्कृति को संजो कर रखा है। अपनी प्राचीन विरासत को बचा कर रखा है। भारत को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने में जनजातीय समाज का सबसे बड़ा योगदान है। यह उदगार भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने बुधवार को मण्डल कार्यालय सारनी में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला, विधायक डॉ योगेश पण्डागरे,जिला महामंत्री कमलेश सिंह,नपा अध्यक्ष किशोर वरदे ,प्रदेश मीडिया प्रभारी अविजर हुसैन,वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह एवं सुधा चंद्रा ने भगवान विरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ने कहा कि जनजातीय समाज ने जल जंगल जमीन की सदियों से रक्षा की है। जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि आजादी के आंदोलन में आदिवासी सपूतों की निर्णायक भूमिका रही है। भारत की स्वतंत्रता के लिए विरसा मुंडा,शंकर शाह,तिलका मांझी,टंट्या भील , भीमा नायक जैसे असंख्य जनजातीय वीरों का बलिदान को भुलाया नही जा सकता। आज का दिन जनजातीय नायकों को याद करने का भी दिन है। इस अवसर पर भीम बहादुर थापा, शिबू सिंह,विनय मदने,रेवा शंकर मागरदे,राकेश सोनी, योगेश वरदे,प्रकाश डेहरिया, विनोद भूमरकर,संजय लोखंडे,राहुल कापसे,अजय साकरे, मनीष धोटे,प्रवीण सोनी,वीरेन्द्र सोनारे,अमर सिंह राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!