वन विभाग में दुर्लभ प्रजाति के कछुए का मांस बेचते तीन आरोपी को पकड़ा

RAKESH SONI

वन विभाग में दुर्लभ प्रजाति के कछुए का मांस बेचते तीन आरोपी को पकड़ा।

सारणी। दिनांक 06.05.2022 को वनमंडलाधिकारी उत्तर बैतूल (सा०) श्री राकेश कुमार डामोर, को
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शिवसागर तहसील घोडाडोंगरी निवासी संजित राय
द्वारा कछुएँ का मांस बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी महोदय द्वारा
उपवनमंडलाधिकारी सारनी (सा०) के मार्गदर्शन में दल का गठन किया गया एवं प्रकरण की
जांच करने हेतु भेजा गया।गठित टीम के दल प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी सारनी (सा०)
श्री अमित साहू एवं स्टाफ द्वारा ग्राम शिवसागर में संजित राय एवं विष्णुपुर निवासी विजय
घोष के घर गये एवं वहां से उन्हें पूछताछ हेतु वन विश्राम गृह घोडाडोंगरी लेकर आये।
पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया एवं दोनों
अपराधियों द्वारा यह भी बताया गया, कि वह पिछले माह 18 मार्च 2022 को भी 01 कछुऑ
लाकर उसका मांस बेच चुके है। मृत कहएऍ का शेल (Shel) जहां छुपाया था, उसको भी जप्त
कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों अपराधियो द्वारा बताया गया, कि वह उस कछुएँ को
सुल्तानपुर जिला रायसेन निवासी गणेश मांझी के खेत से लेकर आये थे। गणेश मांइझी के
मोबाईल की लोकशन के आधार पर गठित दल सुल्तानपुर जिला रायसेन गया एवं वहां से
गणेश मांझी को पूछताछ हेतु परिक्षेत्र कार्यालय सारनी लाये। पूछताछ में गणेश मांझी के
द्वारा भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया गया है। तीनों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण
अधिनियम 1972 की धारा 02 की उपधारा (1) (5) (16) (20) (37) धारा 09, 40, 48, 51 के
तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 744/32 का्यम किया गया है। मूत कछुऑं Indian Soft
Shell Turte है। जिसे स्थानीय भाषा में पातल भी कहते है। उक्त कछुऑं वन्यप्राणी संरक्षण
अधिनियम के अन्तर्गत शेडयूल 1 प्रजाति में आता है। जिसको पकड़ने एवं मारने का अपराषध
गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें 07 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
आरोपियों के मोबाईल से ली गई जानकारी के आधार पर आरोपियों द्वारा मांस किन-किन
लोगों को बेचा गया उसकी जानकारी निकाली जा रही है। उक्त कार्यवाही में सम्मिलित दल
के सदस्य श्री नितेश शर्मा (प्रशिक्षु) वनक्ेत्राल परिक्षेत्र सहायक सारनी, श्री हवसुलाल
उड़के, वनपाल, श्रीमती प्रेमावती वर्ठी वनरक्षक, कु ललिता धुर्वे वनरक्षक, श्री देवेन्द्र
प्रकाश मालवीय, वनरक्षक, श्री रवि पर्वार, वनरक्षक, श्री किशोरी वरकडे, वनरक्षक है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!