जनता को 4 हजार नही ,23 सौ रूपये लगभग देनी होंगी कनेक्शन राशि- डॉ योगेश पंडाग्रे
सारणी। सारनी के समस्त वार्डो में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी की उपस्थिति में जनता के बीच पहुचकर चौपाल लगाकर जनता जनार्दन की समस्याएं सुनी डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि जल आवर्धन योजना को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने जनता में भ्रम फैलाकर बेवजह विवाद की स्थिति निर्मित की इसलिए हम लोगों ने वार्ड में चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी परियोजना का निःशुल्क संचालन कर पाना सम्भव नही है। इसलिये मेरा प्रयास है कि योजना बंद भी न हो ओर जनता पर अधिक आर्थिक भार भी न पड़े। उपभोक्ताओं को अब 4 हजार नही बल्कि 23 सौ रुपये के आसपास कनेक्शन चार्ज के रूप में भुगतान करना पड़ेगा यह राशि एक मुश्त नही बल्कि छोटी छोटी किश्तों में अगले 6 महीने तक जमा करने की सहूलियत भी दी जाएगी भाजपा की सरकार जनता को आर्थिक राहत भी देगी और पीने के लिए नियमित शुद्ध पानी भी जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सारनी में पानी की आपूर्ति एक बड़ी समस्या थी माताओं बहनों को पानी के लिए घंटों कतार में लगना पड़ता था कई बार लड़ाई झगड़े और विवाद की स्थिति बन जाती थी भाजपा की सरकार ने इस समस्या से हमेशा हमेशा के लिए जनता को निजात दिलाने के उद्देश्य से 104 करोड़ की लागत से सारनी में जल आवर्धन योजना को स्वीकृति दी जिसमें राज्य सरकार के अलावा एक बड़ी राशि नगर पालिका ने भी वहन किया है आज जब यह योजना मूर्त रूप ले चुकी है और जनता को नल जल योजना के माध्यम से नियमित पानी मिल रहा है तो कांग्रेस के लोग जनता में भ्रम फैलाकर अशांति फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं कांग्रेस के मंच से ऐसे अपशब्दों का प्रयोग हो रहा है कि बहनों को भी लज्जित होना पड़ रहा है

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने विकास की हर परियोजना में अड़ंगा लगाया लेकिन विधायक के रूप मे जनता ने जो मुझे ताकत दी है उसके दम पर हम लोगों ने हर अड़ंगे को दूर करने का काम करता हु ओर आगे भी करूँगा आज मुझे खुशी है कि सारनी में बिजली और पानी की समस्या पूरी तरह से हल हो चुकी है नए पावर प्लांट का कार्य भी शीघ्र शुरू होने वाला है तवा थ्री कोल माइन का काम भी प्रगति पर है जिससे काफी लोगों को रोजगार मिलने वाला है सतपुड़ा डेम को जलकुंभी से मुक्ति मिल गयी है और मछुआरा भाईयों को फिर से रोजगार मिलना प्रारंभ गया है
चौपाल में जनता द्वारा पूछे गए हर सवाल का बेवाकी से जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि नए प्लांट के कारण किसी को भी बेघर नही होने देंगे जिनके घर टूटेंगे उनको उचित स्थान पर विस्थापित करेंगे संजीवनी क्लिनिक में डॉक्टरों की नियुक्ति और 24 घण्टे स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था करेंगे नए पावर प्लांट में 70% प्रतिशत स्थानीय मजदूरों को काम मिलेगा किसी भी कीमत पर मजदूरों का शोषण नही होने देंगे जो कम्पनी मजदूरों का हक मारेगी उसको सारनी से बोरिया विस्तर बांधना पड़ेगा
विधायक ने सारनी क्षेत्र में लगातार हो रही ठगी और फ्रॉड की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सारनी में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहा कि रुपये दुगने करने या नौकरी लगाने का लालच देने वाले ठगों के झांसे में न आएं कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का प्रलोभन देता है तो तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म करें विधायक ने यह भी कहा कि जनता को गुमराह कर क्षेत्र में अराजकता फैलाने के कांग्रेस के मंसूबे पूरे नही होगें भाजपा सरकार जनता को अधिक से अधिक राहत देगी एवं सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएगी
इस अवसर आप नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार जिला महामंत्री कमलेश सिंह जिला सह कार्यालय मंत्री सुधा चंद्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत दीपक पटेल महामंत्री विनय मदने नन्हें सिंह विधायक प्रतिनिधि जी पी सिंह जगदीश आहूजा भीम बहादुर थापा संजय अग्रवाल मोहन मोरे दशरथ सिंह जाट प्रकाश डेहेरिया योगेश बर्डे प्रवीण सोनी रूपेन्द्र चौहान देवेंद्र सोनी राहुल कापसे अजय बग्गा मीणा ददन सिंह छाया अतुलकर ज्योति नागले सुधीर यादव मुकेश जैसवाल धर्मेंद्र राय संजीत चौधरी शिवकली बबलू नर्रे ज्योति हेमराज नागले गणेश महस्की नारायण खातरकर सतीश चौरे मनोहर दिनेश यादव रूपलाल बेलवंशी यू डी देशमुख अमर राणा सुनील मोखड़े कुबेर डोंगरे राजू साहू सुनील पाटिल मुकेश उपराले दिनेश साबले सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे