13अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है:- सुधा चंद्रा।

शाहपुर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा। भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर में मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा, मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमरे, महामंत्री चंपालाल बड़ौद के नेतृत्व में शाहपुर, पावर झंडा, जामुन ढाना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा शाहपुर बिजासन मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम रायपुर ,ग्राम पावर झंडा, ग्राम जामुल थाना भ्रमण करते हुए पावर झंडा पंचायत भवन पर समापन किया गया। यात्रा प्रारंभ के द्वारा मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत उत्सव वर्ष 2022 में आजादी का 75 वा वर्षगांठ मनाते हुए हर घर तिरंगा लहराना है ।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी , मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा , एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ,जिला अध्यक्ष आदित्य बावला शुक्ला, जिले के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल ,लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके, लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के मार्गदर्शन एवम नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ,यात्रा का मूल उद्देश्य हर घर घर जाकर हमें आजादी के अमृत उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाते हुए राष्ट्रीय तिरंगा को 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में लगाकर के इस महान पर्व को मनाना है। रैली को मंडल के अध्यक्ष मनीष कुमरे चंपालाल डेहरिया ने नेतृत्व किया वरिष्ठ नेता रामू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया ।रैली में भारत माता की जय ,तिरंगे झंडे की जय, वंदे मातरम, घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा, जैसे गगनचुंबी नारे लगाते हुए संपूर्ण नगर का भ्रमण किया ।इस कार्यक्रम में सरपंच ईश्वरदास कुमरे, रामू यादव, घनश्याम यादव, गुड्डू यादव ,साहब लाल मर्सकोले ,दिनेश चौधरी, उमेश पाटील, जगदीश खंडे ,मनीष तेकाम ,दीपक धुर्वे, तिवारी तेकाम, सूरज कव्वाली ,,कैलाश के काम ,बलवंत कड़वे, विमल उईके ,जितेंद्र कपड़े ,राकेश करें ,अतुल शुक्ला, आशीष शुक्ला ,अमित महतो,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।