विधायक जी के साथ संपन्न हुई नगर पालिका मजदूर संघ की बैठक।

RAKESH SONI

विधायक जी के साथ संपन्न हुई नगर पालिका मजदूर संघ की बैठक।

सारणी:- नगर पालिका मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल की बैठक आमला सारणी के विधायक श्रीमान डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी के साथ संपन्न हुई जिसमे कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माननीय विधायक जी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया इसके बाद कर्मचारियों की विभिन्न मांगों जिसमे कुछ मांगे प्रदेश स्तर की जैसे विनियमीय कर्मचारियों को नियमित करना 2007 के बाद विनियमितिकरण की प्रक्रिया से वंचित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई जिस पर माननीय विधायक महोदय जी ने संघ को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जी से बात कर मांग पत्र को उन्हें सौंप कर संघ को अवगत कराने की बात कही उसके बाद कुछ स्थानीय स्तर की समस्याओं से भी विधायक जी को अवगत कराया गया इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि श्रीमान रंजीत सिंह जी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमान नागेंद्र निगम जी नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमान भीम बहादुर थापा जी सुधा चंद्रा जी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ श्रीमान विनय डोंगरे जी का भी कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया इस बैठक में कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह महामंत्री ओमकार शुक्ला एवं तमाम यूनिट के पदाधिकारी भी उपस्थित थे बैठक में नगर पालिका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार एवं जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा जी ने कई बिंदुओं पर विधायक जी से चर्चा की इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष ललित सोना सचिव निराकार सागर रंजीत डोंगरे, संदीप डोंगरे ,सतपाल ,बिनोद कामदेव सोनी सहित इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!