विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ का कल होगा लाइव प्रसारण।

सारनी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ शनिवार 16 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार उक्त कार्यक्रम का 16 दिसंबर को उज्जैन से लाइव प्रसारण शाम 4 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी में भी उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण समेत अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements