सर्वजनिक अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य महारैली

बैतुल। सार्वजनिक अंबेडकर जयंती समारोह समिति बैतुल के तत्वधान में महात्मा ज्योतिबा फूले एवं बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी की संयुक्त जयंती के उपलक्ष में आज प्रातः 9:00 बजे अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना के उपरांत शहर में भव्य रैली निकाली जाएगी यह रैली अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर बालक छात्रावास ,मैकेनिकल चौक, रेलवे स्टेशन, दिल बाहर चौक,तांगा स्टैंड ,बाबू चौक, जे एच कॉलेज, मुर्गी चौक, लल्ली चौक, बस स्टैंड ,पेट्रोल पंप होते हुए अंबेडकर चौक पर समापन होगा।
तत्पश्चात पंचशील बुद्ध विहार सदर बैतूल में भोज दान प्रारंभ होगा।
सार्वजनिक अंबेडकर जयंती समारोह समिति बैतूल के अध्यक्ष एन.के.मांडवे, संयोजक अनिल कापसे, संदीप पाटिल, कार्यवाहक अध्यक्ष सिद्धार्थ झारबडे,उपाध्यक्ष तुकाराम लोखंडे, सचिव शिव किशोर पाटिल ,कोषाध्यक्ष धर्मदास दवन्डे , वरिष्ठ उपासक धनराव चंदेलर,एवं एल. सरनकर, बी.ल.अतुलकर, मधुकर पाटिल,राजेश भूमरकर, एम .एल. पाटिल,सी.नागले,युवा साथी पंकज अतुलकर,सोनू मसोदकर,अलीम शेख,आशीष कतुलकर,मनीष चौकिकर, सहित सभी पदाधिकारी ने समाजिक बंधुओ,माताओ,बहनो,से अधिक से अधिक संंख्या में उपस्थित होने की अपील क़ी है ।