यारा सिली सिली..गीत पर झूमे श्रोता, मुम्बई की पार्श्व गायिका रागिनी ने बांधा समां

सारनी। बाबा मठारदेव के मेले में आयोजित आनन्द उत्सव में शनिवार की शाम मुम्बई की पार्श्व गायिका रागिनी कवठेकर ने समां बांध दिया। रागिनी द्वारा प्रस्तुत गीतों का श्रोताओं ने देर रात तक आनन्द लिया। यारा सिली सिली विरहा के रात में जलना..झुमका गिरा रे जैसे गीतों पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला,नपा अध्यक्ष किशोर वरदे, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह,सीएमओ सीके मेश्राम तहसीलदार संतोष पथरिया ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ववलन कर किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,पूर्व नपा उपाध्यक्ष भावना मकोड़े,भीम बहादुर थापा,मनोज डेहरिया, नेता प्रतिपक्ष पिंटीश नागले,पार्षद छाया अतुलकर,संगीता धोटे, प्रवीण सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
पार्श्व गायिका रागिनी ने पहले बाबा मठारदेव देव के मंदिर में जाकर मत्था टेका एवं अपने गीतों की शुरुआत शिव स्तुति से की। श्रोताओं की फरमाइश पर राम आएंगे, दमादम मस्त कलन्दर,सहित मराठी गीत भी सुनाए। मुम्बई से आये गायक मयूर ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।कॉमेडियन रविन्द्र जॉनी ने भी श्रोताओं को खूब हंसाया। जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, नपा अध्यक्ष किशोर वरदे ने गायिका रागिनी कवठेकर,संगीत निर्देशक डोनी हजारिका,रंगकर्मी आशुतोष दुबे एवं कमेडियन जॉनी सहित सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा ने किया।
*आदिवासी डांस ने बांधा मेले में समां*
श्री मठारदेव बाबा के मेले में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा आयोजित आनंद उत्सव 2024 में रविवार को आदिवासी लोक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद मनोज डेहरिय, बेबी बिंझाड़े, किरण झारबड़े, श्यामू परते, नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया, सुधा चंद्रा ने सरस्वती पूजा कर किया। शिवा लोक कल मंच बागड़ोना द्वारा विभिन्न डांस ग्रुपों की प्रस्तुति दी। इसमें बदल इरपाचे डांस ग्रुप, डीपी ट्राइबल डांस ग्रुप माथनी, रानी दुर्गावती डांस ग्रुप धसेड, बिरसा ब्रिगेड डांस ग्रुप आठनेर, न्यू डांस ग्रुप एवं शेषणा डांस ग्रुप वार्ड 10 सारनी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम लुत्फ उठाया। आनंद उत्सव में सोमवार श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर मंच पर कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।