11 से 15 दिसंबर तक चलेगा गायत्री प्रज्ञापीठ सारणी का वार्षिक उत्सव
सोमवार प्रात: 10:00 बजे लगेगा नेत्र शिविर।
सारणी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में 11 दिसंबर से वार्षिक उत्सव आयोजन की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे आयोजित नेत्र शिविर के साथ होगी. जिसमें पाढर चिकित्सालय से आए चिकित्सा विशेषज्ञ मोतियाबिंद रोगियों की जांच करेंगे तथा उपयुक्त पाए जाने वाले सभी रोगियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा,

आयोजन के विषय में अधिक जानकारी देते हुए प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक गुलाबराव पानसे ने बताया की गायत्री प्रज्ञापीठ में वर्ष 1981 में गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने वेदमाता गायत्री जी की प्राण प्रतिष्ठा 15 दिसम्बर
को की थी तभी से प्रतिवर्ष इस समय आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के नागरिकों के लाभ हेतु अनेक कार्यक्रम होते हैं इस बार नेत्र शिविर के साथ-साथ 12 दिसंबर को जलकलश शोभायात्रा 13 से 15 तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार तथा 15 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे रक्तदान महायज्ञ कैंप भी लगेगा इसी अवधि में नारी जागरण एवं कन्या कौशल, युवाओं को दिशा बोध एवं नव दंपत्ति शिविर, दीप महायज्ञ,आदर्श गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, उन्होंने सभी से आयोजन में भागीदारी कर पुण्य लाभ लेने तथा सामाजिक कार्यों के लिए सभी आयु वर्ग के परिजनों से प्रतिदिन समय निकालने अनुरोध किया है।