Sarni samachar: लिटिल फ्लावर स्कूल प्रबधन द्वारा कलेवा एवं तिलक न लगाने देने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्कूल प्रबधन के खिलाफ एसड़ीओपी के नाम पुलिस को ज्ञापन सौपा 

RAKESH SONI

लिटिल फ्लावर स्कूल प्रबधन द्वारा कलेवा एवं तिलक न लगाने देने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्कूल प्रबधन के खिलाफ एसड़ीओपी के नाम पुलिस को ज्ञापन सौपा 

तिलक मिटवाया तो बजरंग दल ने मचाया हंगामा स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगी

सारनी। कोल नगरी पाथाखेड़ा के एलएफएस स्कूल में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया। जब स्कूल में अध्ययन के लिए गए विद्यार्थियों के हाथो मे बन्धे कलावा व माथे पर लगा तिलक मिटवा दिया गया। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारणी द्वारा पाथाखेड़ा चौकी मे सारणी एसडीपी के नाम ज्ञापन सौपा

गया अखिल भारतिय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आयूष सिह, सिर्दाथ डेहरिया, श्रीराम पवार ने बताया की स्कूल की तानाशाही रवैया के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रो ने पुलिस चौकी पहुंचकर स्कूल प्रबंधन की मान्यता रद्द करने की मांग की और जो भी दोषी लोग हैं उसे पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें! इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष शुभम मदने, श्रीधर, अश्विनी, महाविधालय संयोजक हर्षित, अमन पटने, अभय जैन, शुभम बिंजाड़े, गौरांग, रोहित पटेल, गौरव देशमुख, आकाश साहू उपस्थित थे! सुबह इसकी सूचना मिलते हैं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचकर हंगामा मचाया। नारेबाजी की जानकारी मिलते ही पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने स्कूल प्रबंधन एवं बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं से बातचीत की एवं स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को टीका लगाकर अपनी गलती के लिए माफी मांगी! गौरतलब है कि कॉन्वेंट स्कूलों में कलेवा और तिलक पर कई बार विवाद की स्थिति बनी। लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद मामला शांत हो पाया। बीते दिनों बैतूल एलएफएस का मामला भी इसी तरह गरमाया था। एलएफएस पाथाखेड़ा में नारेबाजी का प्रदर्शन करने वालों में निशांत भंडारे, विजय पटने,राकेश बारंगे, अंजनी सिंह, राणा प्रताप सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!