थाना रानीपुर को खकरा कोयलारी मर्डर केस में मिली सफलता परिवारजन ने ही जमीन विवाद में सुवक मर्सकोले को जलाकर उतारा था मौत के घाट
बैतुल। थाना रानीपुर को दिनांक 04.04.23 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद के नेतृत्व में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नीरज सोनी के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी सारणी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रानीपुर व्दारा खाकरा कोयलारी मर्डर में मृत सुक्कु मर्सकोले के हत्या के आरोपी परिवारजन ज्ञानसिंह मर्सकोले पिता करनु सिंह मर्सकोले उम्र 65 साल नि. खकरा कोयलारी, तह. घोडाडोंगरी, थाला राजीपुर, बैतूल व कांता मर्सकोले पति ज्ञानसिंग मर्सकोले उम्र 58 साल नि. सदर को गिरफ्तार किया गया है।
मृतक की 10 एकड़ जमीन बनी हत्या की वजह मृतक अपने हिस्से की जमीन आरोपी ज्ञानसिंह व उसके भाईयों में बराबर हिस्से में बाँटना चाहता था परन्तु आरोपी ज्ञानसिंह मर्सकोले निरंतर मृतक सुक्कु के जीवित रहते हुए उसे ऐसा करने से मना कर रहा था दिनांक 29/30.01.2023 की दरम्यानी रातअंततः पुरी जमीन उड़पने के उद्देश्य से आरोपीगण ने सुक्कु की षडयंत्र पूर्वक आग में झुलसा कर हत्या कर दी। आरोपीयों व्दारा सुक्कु को आग में झुलसा के मारने के बाद हत्या को साधारण घटना का रूप देने के लिये हत्या के बाद मृतक की लाश को घटनास्थल पर ना छोड़कर उसकी खटिया पर लेटा दिया एवं अगले दिन सुबह गाँव के कुछ लोगो को इकठ्ठा कर आरोपी ज्ञानसिंह मृतक की लाश को दफनाने की जल्दी करने लगा परन्तु लोगों द्वारा जब मृत सुक्कु का जला शरीर देखा गया तो लोगो व्दारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस व्दारा संपूर्ण मामला संज्ञान में लेते हुए जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
मुख्य भूमिका
एस.डी.ओ. पी. श्री रोशन जैन, थाना प्रभारी श्रीमति अपाला सिंह, उनि वंशज श्रीवास्तव, राउनि दीपक मालवीय, सउनि लक्ष्मण धुर्वे, प्र. आर पुनम तिवारी, प्र. आर बसंती शेषकर, प्र,आर तरुण पटेल व आर. संदीप ।