बैतूल जिले में सामाजिक चिंतन यात्रा राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अशोक साहू ने किया प्रथम आगमन

RAKESH SONI

बैतूल जिले में सामाजिक चिंतन यात्रा राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अशोक साहू ने किया प्रथम आगमन

बैतुल। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अशोक जी साहू (सुकतवा वाले) ने दिनांक 7 जनवरी 2024 को बैतूल जिले में घोड़ाडोगरी, बैतूल, खेड़ी बाजार बोरदेही,मुलताई में बैठक ली ।एवं नव पदाधिकारी की नियुक्तियां भी की । जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती रश्मि साहू (पूर्व जिला पंचायत सदस्य को) महिला जिला अध्यक्ष बैतूल नियुक्त किया ।

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के सक्रिय सदस्य श्री विजय साहू को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया एवम तहसील अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू को नियुक्त किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से वरिष्ठ श्री हीरालाल जी साहू को भयावाडी का ग्राम अध्यक्ष पद प्रदान किया गया। सारणी से युवा अध्यक्ष श्री नवनीत साहू एवं युवा उपाध्यक्ष पंकज साहू एवं वरिष्ठ अध्यक्ष श्री लखन लाल जी साहू और उपाध्यक्ष श्री पूनम साहू जी को नियुक्त किया गया।जिला अध्यक्ष हेमन्त साहू ने बताया (आईटी सेल प्रकोष्ठ म प्र)बैतूल, कि संगठन के विस्तार की आवश्यकता अति महत्त्वपूर्ण हैं, तेली समाज के युवा शिक्षित और सामाजिक उत्थान कल्याण में पिछले कई वर्षों से बढ़-चढ़कर रुचि दिखा रहे हैं इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बैतूल जिले के 10 विकास खण्ड में अनुभवी वरिष्ठ बुद्धिजीवी सामाजिक बंधु और नव नियुक्त युवा युवती संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक जी साहू ,महामंत्री श्री बाबूलाल जी साहू और मध्य प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री संतोष साहू जी के आज बैतूल जिले में प्रथम आगमन पर घोड़ाडोंगरी सहित जिले बैतूल और खेड़ली बाजार में भव्य स्वागत किया गया। और उनके मार्गदर्शन में हो रहे सामाजिक चिंतन यात्रा को अपार सफलता मिल रही है। समाज के लोग उनसे मिलने और अपनी सामाजिक चिंतन को साझा कर रहे हैं।घोड़ाडोगरी(12गावों में नव नियुक्ति) ,मुलताई आदि सभी क्षेत्र (लगभग 35 गांव के लोग को नव नियुक्ति पत्र प्रदान) सामाजिक बंधु खेड़ली बाजार में सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन में उपस्थित रहे जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अशोक साहू प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान किशोर साहू मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्रीमान संतोष साहू प्रदेश कार्यालय प्रभारी मध्य प्रदेश।विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चाएं की। समाज और संगठन के विस्तार कैसे किया जाए एवं सामाजिक समस्याएं सुनी और सामाजिक चिंतन यात्रा के द्वारा सभी स्वजातीय सामाजिक बंधु समाजसेवी एवं वरिष्ठ लोगों को संगठित करने और युवाओं को संगठन को मज़बूती देने का, एक दूसरे का सहयोग का, एक होकर, मिल जुलकर किसी भी सामाजिक कार्य को पूरा करने का मंत्र दिया।आभार श्री विजय जी साहू ने व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!