शिवाजी प्रीमियर जूनियर लीग में शिवाजी और डीसीसी विजय

RAKESH SONI

शिवाजी प्रीमियर जूनियर लीग में शिवाजी और डीसीसी विजय

बैतुल। शिवाजी प्रीमियर जूनियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता न्यू बैतूल खेल मैदान पर खेली जा रही है जिसमें मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर प्रोफेसर चंद्रशेखर त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर खिलाडीयों को कई उदाहरण दिये मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुये 2 मिनट का मौन धारण भी किया गया
शिवाजी क्लब के अध्यक्ष आदित्य पवार ने बताया की शिवाजी जुनियर प्रीमियम लीग में शनिवार दो मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला जय हिंद क्लब बैतूल और डीसीसी के बीच खेला गया जिसमें डीसीसी ने जय हिंद क्लब को 2-0 से हराया इसमें चेतन खातरकर और यशवर्धन सुनारे ने एक-एक गोल किए दूसरा मैच शिवाजी क्लब बैतूल और आदिवासी क्लब टेमनी के बीच खेला गया जिसमें शिवाजी क्लब ने आदिवासी क्लब पर दबाव बनाते हुए 3-0 से मैच को जीत लिया शिवाजी क्लब की ओर कृष्णा खंडाग्रे राजपूत ने दो और कलश राजपूत ने एक गोल किया 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!