शोभापुर के मोक्षधाम में बनेगा शव दाह के लिए शेड, नपाध्यक्ष ने दिए मोक्षधाम पहुंच मार्ग सुधारने के निर्देश, कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर

RAKESH SONI

शोभापुर के मोक्षधाम में बनेगा शव दाह के लिए शेड, नपाध्यक्ष ने दिए मोक्षधाम पहुंच मार्ग सुधारने के निर्देश, कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर

वार्ड 36 में लग रहे पेविंग ब्लाक का भी किया निरीक्षण, कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी शोभापुर के वार्ड 32 में स्थित मोक्षधाम में शवदाह शेड का निर्माण करेगी। इसकी शुरूआत भी कर ली गई है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे तकनीकी टीम के साथ यहां पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के गड्ढों को भरने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने वार्ड 36 में लग रहे पेविंग ब्लाकों का निरीक्षण भी किया।

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष आनंद पिंटिश नागले, उपयंत्री नितिन मीणा, भाजपा नेता सुधा चंद्रा, राजेश कांति समेत अन्य लोगों के साथ शोभापुर कॉलोनी के मोक्षधाम पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन शेड का निरीक्षण किया। बारिश के दिनों में यहां शवदाह करने आने वालों को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने शेड निर्माण शुरू किया है। नपाध्यक्ष ने कार्य को गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। लोगों ने मोक्षधाम तक पहुंचने वाली सड़क के गड्ढों की जानकारी दी। अध्यक्ष ने कहा कि तेज बारिश हो इससे पहले मार्ग के गड्ढों को भर दिया जाए। इसके लिए इंजीनियर को उन्होंने निर्देशित किया। इसके बाद वे वार्ड 36 में लग रहे पेविंग ब्लाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे के साथ यहां वार्ड के पार्षद दशरथ सिंह जाट एवं उपयंत्री उपस्थित थे। कार्य को तेजी से करने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश नपाध्यक्ष ने उपयंत्री को दिए। इस मौके पर वार्ड के अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!