बूथ विजय प्रतिज्ञा के साथ संपन्न हुआ शक्ति सम्मेलन:-
गरीब कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजना चलने वाली सरकार भाजपा की:- सुधाकर पवार

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में मंगलवार को बूथ विजय की प्रतिज्ञा के साथ शक्ति केन्द्र का सम्मेलन मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के नेतृव एवं जिला महामंत्री कार्यक्रम के वक्ता सुधाकर पवार नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ,
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम मदान नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार पंजाब राव बारस्कर कार्यक्रम के प्रभारी व पूर्व नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों द्वारा भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने स्वागत उद्धबोधन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुधाकर पवार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्य की श्रेणी में आया है केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश का सर्वांगीण विकास कर भारत का मन अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया है । सैकड़ो हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदलने का काम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किया गया है आने वाले चुनाव में सतत् संपर्क कर पुनः मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाना है कार्यक्रम में बूथ विजय की प्रतिज्ञा नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कराया कार्यक्रम के प्रभारी भीम बहादुर थापा ने किया कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष भाग्यवती भादे जी
को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित है