अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन का दूसरा दिन।

RAKESH SONI

अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन का दूसरा दिन।


सारनी। यूनाइटेड फोरम,मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ,पावर इंजीनियर्स एवं एम्पलाइज एसोसि‍एशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन का सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में दूसरा दिन है। पिछले 44 घंटो से युवा सहायक अभियंता और संयंत्र सहायक जो 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे से प्लांट में ड्यूटी पर गये जो समाचार लिखे जाने तक बाहर नही निकल पाये हैं। अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन के दूसरे दिन सुबह से ही गेट पर बडी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों भीड को सुरक्षा सैनिको ने व्यवस्थित करते हुए ठेका श्रमिक को काम पर जाने दिया। आज भी प्लांट के अंदर एंबुलेंस गई जो हालत खराब कर्मचारी को चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया।भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य ऊर्जा सचिव संजय दूबे अवकाश से लौट आए हैं। पूरे मध्यप्रदेश में बिजली विभाग में आक्रोश है। सरकार ने हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया है। संयुक्त रूप से संगठनों की उचित मांगों पर सरकार और कंपनी प्रबंधन ने कोई ध्यान नही दिया। इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में है संगठन । सरकार ने डिस्काम कंपनी में निजीकरण की शुरूआत कर दी है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में एस ई सी एल के साथ पावर प्लांट बनाए जाने का संगठनो क विरोध है। हमारे इंजीनियर्स एवं एम्पलाइज इतने सक्षम है ,तभी हमारे प्लांट देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। सरकार ने नगर निगम के पेंशनर्स को भी 4% मंहगाई राहत का भुगतान कर दिया क्या कारण है कि शासन बिजली विभाग के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कंपनी प्रबंधन के इस रवैए से सेवानिवृत्त पेंशनर्स और वर्तमान के नियमित कर्मचारी,अधिकारी आक्रोशित है। कार्य बहिष्कार आंदोलन के कारण पेंच जल विद्युत गृह तोतलाडोह से अरूण सहारे सहायक अभियंता को 5 अक्टूबर के आदेश के अनुसार 6 अक्टूबर को चचाई के लिए कार्य मुक्त कर कंपनी प्रदेश अपनी मनमानी कर रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!