Sarni samachar: नपा कर्मचारियों ने श्रमदानियों की मदद से शोभापुर कॉलोनी के भुजरिया घाट को किया साफ, पानी से निकली 3 ट्राली जलकुंभी

RAKESH SONI

Sarni samachar: नपा कर्मचारियों ने श्रमदानियों की मदद से शोभापुर कॉलोनी के भुजरिया घाट को किया साफ, पानी से निकली 3 ट्राली जलकुंभी

आज मठारदेव बाबा मंदिर स्थित बरसाती झरने पर किया जाएगा श्रमदान, 16 जून तक सतत चलेगा अभियान, आम लोगों के सहयोग से किया जा रहा जल स्त्रोतों का पुनर्जीवन।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए बुधवार 12 जून को श्रमदानियों के साथ सुबह 8 बजे से शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 32 स्थित भुजरिया घाट की सफाई की। यहां श्रमदान से हुई सफाई के दौरान तीन ट्राली से अधिक जलकुंभी निकाली गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा जलस्त्रोतों के संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार 12 जून को वार्ड क्रमांक 31 एवं 32 के बीच नाले एवं भुजरिया घाट की सफाई की श्रमदान के माध्यम से की गई। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नाले की श्रमदान कर सफाई का कार्यक्रम चला। इसमें नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा आम नागरिकों ने भी हिस्से दारी की। वार्ड 32 के पार्षद आनंद पिंटिश नागले, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, केएल सोनारे, महेश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। नाले के आस-पास लगी घास, झाड़ियों को श्रमदान के माध्यम से सफाई की गई। इस अवसर पर सभी को पानी संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। श्रमदान के माध्यम से नाले से तीन ट्राली से अधिक जलकुंभी को नाले से मुक्त किया गया। इसके बाद नगर पालिका ने जेसीबी की मदद से नाले में फंसी गंदगी और मिट्टी को हटाया गया। नोडल अधिकारी कमलेश पटेल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अभियान के तहत गुरूवार 13 जून को प्रातः 8 बजे से मठारदेव बाबा मंदिर स्थित बरसाती झरने की श्रमदान के माध्यम से सफाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। जल गंगा अभियान का समापन रविवार 16 जून गंगा दशमी के अवसर पर छठ पूजा घाट पर किया गाएगा। अभियान में प्रतिभागी करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!