Sarni samachar: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शक्ति सदन स्वाधार गृह में पौधा रोपण किया गया।

सारणी। दिनांक 5/06/24 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन में WCL पाथाखेड़ा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्था को पौधे देकर सहयोग प्रदान किया गया। पौधों का रोपण करने के पश्चात “पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ” नारे के माध्यम से रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने दो दो पौधे अपने घर में या आसपास लगाने के लिए अपनी जिम्मेदारी ली। उक्त कार्यक्रम में शक्ति सदन कर्मचारी एवं निवासरत महिलाएं एवं बच्चे का योगदान रहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल जी ने कहा कि पौधे का रोपण करना मामूली चीज है लेकिन उसके बाद उसकी सुरक्षा और देखरेख करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक पौधे की देखरेख कर उसे बड़ा कर दिया जाए तो एक पेड़ 10 पुत्र के बराबर होता है। शक्ति सदन निवासरत बच्चों एवं महिलाओं को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल, श्रीमती नंदा सोनी श्रीमती सुनीता सोलंकी श्रीमती पार्वती बागडे श्रीमती ज्योति बागडे अर्चना मोहंती आशा मोहबे एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मैं विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम शक्ति सदन में संपन्न किया गया।
(म.प्र) शासन का उपक्रम जल जीवन मिशन (जल निगम) के तहत सहायक क्रियान्वयन संस्था ग्राम भारती महिला मंडल के परियोजना प्रबंधक श्रीमान लीलाधर गडेकर एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पौधा रोपण किया गया।