Sarni news:सारणी पुलिस ने किया पाथाखेड़ा छतरपुर खदान में हुई चोरी का खुलासा।

RAKESH SONI
New Update 3d rendering on white background.

सारणी पुलिस ने किया पाथाखेड़ा छतरपुर खदान में हुई चोरी का खुलासा।

सारणी। लगभग एक माह पूर्व wcl खदान छतरपुर 2 में खदान के पुराने रोलर 20 , बोर्डिंग प्लेट 01 , बोल्डिना बोर्डिंग रॉड 02 , कपलिंग 02 चोरी जाने की रिपोर्ट पर से थाना सारणी में अपराध पंजीबद किया गया। प्रक्रण की गंभीरता को देखते हुए चोरी की वारदातों में अंकुश लगाने एवं चोरी के समान एवं चोरो की पतारसी करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारनी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चोरी गए माल की तलाश के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कबाड़ी ओमप्रकाश पिता मोहन कहार निवासी ओझाढाना घोड़ाडोंगरी को दबिश देकर बुद्धिढाना थाना शाहपुर में पकड़ा , जिसके कब्जे से चोरी गए माल कीमती लगभग 40,000 का पकड़ा जिसने बताया कि उक्त चोरी का माल आरोपी को बिट्टू, बबलू,नारायण एवम पिरथु निवासीगण ओझाढाना बगडोना द्वारा बेचना बताया आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अन्य आरोपीगण बिट्टू, बबलू,नारायण एवम पिरथु निवासीगण ओझाढाना बगडोना की तलाश जारी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!