जल जीवन मिशन परियोजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक l

RAKESH SONI

जल जीवन मिशन परियोजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक l

सारणी । ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी जिला बेतूल द्वारा 7/9/2022 को जिला बैतूल के 10विकासखंडो के कार्यकर्ताओं द्वारा अगस्त माह में किए गए कार्य पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं द्वारा परियोजना अंतर्गत नल जल योजना अंतर्गत बैंक खाता का विवरण नल जल योजना के लिए अंशदान राशि जमा की जा रही। दसों विकास खंडों मैं लगभग 17 लाख रुपए अंशदान जमा हो चुका है जिसमें से कुछ राशि समिति के बैंक अकाउंट मैं जमा हो गए हैं। परियोजना समीक्षा बैठक में श्रीमान भूपेंद्र मैंनवे जी जिला सलाहकार पी एच ई डी बैतूल की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया ।

श्री मैंनवे जी द्वारा कार्यकर्ताओं की अत्यधिक सराहना की। संस्था की टीम की ही मेहनत से ग्रामीणों द्वारा नल कनेक्शन के लिए अंशदान जमा हो रहा है, दूसरी ओर नुक्कड़ नाटक टीम अपनी अपनी रंगारंग प्रस्तुति एवं फोक सॉन्ग द्वारा ग्रामीणों को जागरुक करने का कार्य कर रही है ।संस्था प्रमुख श्रीमती भारतीअग्रवाल द्वारा टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सभी को संस्थागत ऑफिस बेग दिए गए ।सितंबर माह में किए जाने वाले कार्य पर योजना बनाई गई। श्रीमान मेनवे जी द्वारा जल जीवन मिशन पर किए जा रहे कार्यों हेतु सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। किये जा रहे कार्य हमारे विभाग के लिए उपलब्धि है। मेनवे जी द्वारा अत्याधिक सराहना की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!