ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त कर्मचारीयो को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान।

RAKESH SONI

ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त कर्मचारीयो को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान।

सारनी। सेवानिवृत्त कर्मचारीयो की उत्कृष्ट सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। सतपुडा ताप विद्युत गृह ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाबा मठारदेेव की कृपा सदैव सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारीयों पर बनी रहे। अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत नरेश पनवार उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एंव प्रशासन ने किया।

सेवानिवृत्त करमचारियो को शाल श्रीफल और मिष्ठान विभाग की ओर से भेंट किया गया। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अनिल शर्मा, अन्ना राऊत, रसिक लाल पटेल,सहदेव झरबडे, लीलाधर पाटील, मुन्नालाल पंवार, मंशाराम , एल पी विश्वकर्मा, मेवालाल वर्मा, सुखदेव दौंडे,मन्नू कवडकर को स्व सुरक्षा निधी समिती के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिती के सचिव बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के ताप विद्युत एवं जल विद्युत गृह में समिती काम कर रही है। नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है। सदस्य के आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार हेतु बिना ब्याज के दिया जाता है। सदस्य के ड्यूटी ज्वाइन करने पर किश्तों में यह राशि वेतन से कटौती कर समायोजित की जाती है। समिती कंपनी प्रशासन के सहयोग से सिरमौर क्षेत्र के कार्मिकों को अपडेट कर नये सदस्य बनाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुभाष चंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता डी पी मिश्रा , उल्हास देशमुख, एन के गुप्ता संयुक्त निदेशक वित्त एवं लेखा ,दिनेश शर्मा, योगेन्द्र ठाकुर,सुरेश खवसे सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन गोपाल अरोरा ने करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!