भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया लगाई चौपाल।
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की जन हितेषी योजनाएं।

सारणी:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सारणी द्वारा 4 जून को नगर के विभिन्न स्थलों पर चौपाल लगाकर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजना का प्रचार प्रसार कर हितग्राहियों से संवाद और संपर्क किया गया प्रेस नोट जारी कर अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेश बर्डे ,महामंत्री प्रकाश डेहरिया राहुल कापसे, ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अनुसूचित जाति मोर्चा को अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ हितग्राहियों से संवाद कर चौपाल लगाए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 4 जून को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सारणी द्वारा सारणी नगर के अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रमांक 31,30,21, एवं वार्ड क्रमांक 01 में चौपाल का कार्यक्रम आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरती झरबडे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनंदा पाटिल के आतिथ्य में गया था वार्ड क्रमांक 30 31 की चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सैकड़ों जन हितेषी योजनाएं संचालित की जा रही है हर घर में केंद्र और राज्य सरकार के हितग्राही है वही पाथाखेड़ा की वार्ड क्रमांक 21 की चौपाल में अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरती झरबड़े ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों को पंचतीर्थ की सौगात दी है साथी अनेक जन हितेषी योजनाएं और संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना दलित वर्ग के जीवन स्तर परिवर्तित करने के लिए सहायक बनी है वहीं वार्ड क्रमांक 01 की चौपाल को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री किरण नागले ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ दलित वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है 135 करोड़ की आबादी को फ्री वैक्सीन लगाकर केंद्र की मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सब के प्रयास को मुहूर्त रूप देने का प्रयास किया है कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष योगेश बर्डे महामंत्री प्रकाश डेहरिया राहुल कापसे ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल महामंत्री जी.पी सिंह मंडल उपाध्यक्ष शिबू सिंह मंडल मंत्री विनय मदने ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश यादव नीरज नागले संजीत चौधरी रवि देशमुख आशा डेहरिया राजकुमार नागले किरण नागले प्रदीप नागवंशी विन्नी राय प्रवीण सोनी रवि मंडल सुनंदा पाटिल कुबेर डोंगरे गोलू अजय साकरे श्याम बिहारे राजपूत वीरू सोनारे छाया अतुलकर सुनील पाटिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
उपस्थित थे।