प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नो ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित:-
कहा- ‘वॉकल फॉर लोकल’ के संकल्प के साथ मनाएं “होली-पर्व”
नगर मंडल सारनी के 65 बूथ पर सुनी गई मोदी जी की मन की बात:-
सारनी:-भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम महामंत्री प्रकाश शिवहरे के प्रेस नोट जारी कर बताया की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार प्रातः 11:00 बजे से किया जाता है। 98 मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज से कुछ दिन बाद ही होली का त्यौहार है की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहाँ की हमें, हमारे त्योहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ ही मनाने हैं। मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
डिजिटल इंडिया की शक्ति घर-घर पहुंच रही वहीं ई-संजीवनी एप से लोगो को टेली-कंसल्टेशन मिल रहा हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। एक एप है ई-संजीवनी। इस एप से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके माध्यम से 10 करोड़ मरीज और डॉक्टर के साथ अद्भुत नाता है। प्रधानमंत्री जी ने आगे कहाँ की आज स्वच्छ भारत अभियान के मायने बदल गए है। इस अभियान का एक महत्वपूर्ण आयाम वेस्ट टू वेल्थ। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक बहन कमला मोहराना का जिक्र करते हुवे मोदी जी ने कहाँ की बहन कमला मोहराना एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। इस समूह की महिलाएं दूध की थैली और दूसरी प्लास्टिक पैकिंग से टोकरी और मोबाइल स्टैंड जैसी कई चीजें बनाती हैं। नगर मंडल सारनी के 65 बूथों पर बात कार्यक्रम का प्रसारण बूथ समिति की टोली के साथ भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता द्वारा देखा गया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के मंडल के उपाध्यक्ष मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी रविंद्र देशमुख एवं मंडल के मंत्री मन की बात कार्यक्रम के सह प्रभारी सतीश चौरे द्वारा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |