प्रमोद मालवीय और आभास मिश्रा ने प्रवीण गुगनानी के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ली
बैतुल। घोड़ाडोंगरी के प्रमोद मालवीय और आभास मिश्रा ने प्रवीण गुगनानी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत वापस ले ली है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने गुगनानी से साढ़े तेईस लाख रुपये लिए थे और उनकी रानीपुर स्थित जमीन की तीन एकड़ की डीलिंग की थी। इस संदर्भ में गुगनानी के ऊपर उनके साढ़े तेईस लाख रुपये अब भी बाक़ी हैं जो उनके और उनके इनकम टैक्स रिटर्न में दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि गुगनानी ने इस भूमि की रजिस्ट्री कराने हेतु न्यायालय में मुकदमा डाल दिया जिसके कारण वे घबरा गए और यह झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी जिसे वे वापिस ले रहे हैं। इस झूठी रिपोर्ट हेतु उन्हें क्षमाप्रार्थी हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी इस शिकायत का झूठा राजनीतिक उपयोग हुआ और वे दोनों प्रवीण गुगनानी की मानहानि करने के षड्यंत्र के शिकार हो गये हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जारी किए गये वीडियो को भी वे वापिस लेते हैं।
उन्होंने कहा कि न्यूजपेपर में जो खबर छपे है की प्रवीण गुगनानी ने उनकी जमीन धोखे से अपने नाम करा ली है वह सरासर झूठी है। उनकी जमीन अब भी उनके नाम पर ही है। कुछ लोगों द्वारा इस बात का भ्रामक प्रचार प्रवीण गुगनानी की छवि खराब कराने हेतु किया गया था हमारी ओर से कोई ऐसी बात नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि अब उनके मध्य जो भी विवाद है वह कोर्ट में हैं जिसे वे आपसी सहमति से समझौता करके समाप्त कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि वे पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वे प्रवीण गुगनानी के खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत को खारिज करें और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जिन्होंने उनका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की।