एक स्टेशन एक उत्पाद योजना ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा निर्मित आचार बने यात्रियों की पसंद

सारणी। ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर पाथाखेड़ा जिला बैतूल द्वारा आमला स्टेशन पर आज दिनांक 16/7/2023 से OSOP स्टाल प्रारंभ किया गया।
एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत आमला रेलवे स्टेशन में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए अचार का स्टॉल लगाया। यहां का आचार यात्रियों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, लोकल उत्पादों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस उपलक्ष में ग्राम भारती महिला मंडल की संचालिका श्रीमती भारती अग्रवाल एवं उनके कार्यकर्ता स्टेशन प्रबंधक श्री वी के पालीवाल, कमर्शियल सुपरिटेंडेंट सुनील पंत एवं यात्रीगण उसमें से एक महिला यात्री द्वारा इस स्टॉल का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
नगर के रेलवे स्टेशन पर अब लोगों को क्षेत्र के आम, नींबू, करौंदे सहित अन्य चीजों के अचार खाने को मिलेंगे। रेलवे द्वारा शुरू की गई एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत आमला के रेलवे स्टेशन पर सारणी के स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए अचार की बिक्री का स्टॉल लगाया गया है। जिसे शुरु करने के बाद ही यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इन आचारों को महिलाओं ने बनाया है एवं इनका स्वाद बाजार में मिलने वाले रेडिमेड अचार से बहुत अलग है। संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल ने बताया कि देश के विभिन्न स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हुई तो जिले के मुलताई रेलवे स्टेशन पर यह योजना एक साल से सफलता पूर्वक निरंतर चल रही है। यात्री उत्साह से हमारे स्टॉल में आते हैं। यात्रियों को अब प्लेटफार्म पर एक नई वैरायटी मिलने लगी है इस स्टेशन में संस्था द्वारा निर्मित समूह की महिलाओं द्वारा मशहूर हाथों से बनाए गए आचार मिलते हैं इसको लेकर यात्रियों का विशेष उत्साह रहता है। आमला रेलवे स्टेशन पर स्टॉल के माध्यम से यात्री वहाँ के विशेष उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसे आसानी से खरीद सकेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार बढ़ेगा और उत्पाद का प्रचार भी होगा स्टॉल के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर यात्री वहाँ के विशेष उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसे आसानी से खरीद सकेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार बढ़ेगा और उत्पाद का प्रचार भी होगा।