रुत्वी के नाम से पहचाना जाएगा पारीक निवास
(बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत का संदेश)
बैतूल। बेटी के नाम घर की पहचान डिजिटल इंडिया विथ लाडो अभियान के तहत बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है, लाडो अभियान पहुंचा मोती वार्ड गोठी कॉलोनी जहां निवासी पिता श्री राहुल पारीक की बेटी रूत्वी के नाम की नेमप्लेट पूर्व सांसद, आदरणीय हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा पिता राहुल पारीक को भेट की गईं, इस अवसर पर श्री हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा बेटी के सम्मान पहचान के इस अभियान की सराहना की, और इस मौके राहुल पारीक ने कहाँ की इस अभियान जुड़कर मैं भी अपनी बेटी के नाम की नेमप्लेट लगाना चाहता था और आज वह सपना मेरा पूरा हो गया आज मेरा घर मेरी बेटी रूत्वी के नाम से पहचाना जाने लगा है इस अभियान से बेटियों की पहचान हो रही है और उनका सम्मान बढ़ रहा है !
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
