व्यक्ति, परिवार एवं राष्ट्र के नव निर्माण तथा समृद्धि के लिए किया पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ।

RAKESH SONI

व्यक्ति, परिवार एवं राष्ट्र के नव निर्माण तथा समृद्धि के लिए किया पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ।

सारणी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष के अंतिम दिन रविवार को व्यक्ति ,परिवार, समाज व राष्ट्र के नव निर्माण तथा समृद्धि की कामना से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,

सहायिकाओ तथा अन्य धर्म प्रेमी जनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गुरु दीक्षा संस्कार भी हुए।यज्ञ संचालन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गुलाबराव पांसे , देवालय प्रबंधक प्रमिला पांसे, ट्रस्टी राधा चिल्हाटे, फगनू गुलवासे एवं सार्थक दुबे ने किया।

यज्ञ संचालन टोली सदस्यों ने यज्ञ में उपस्थित परिजनों को गायत्री महामंत्र और यज्ञ की महत्ता के बारे में विस्तार से समझाया इस अवसर पर गुरु दीक्षा संस्कार भी हुए मुख्य प्रबंधक श्री पांसे ने कहा कि जो भाई बहन यज्ञ कर्मकांड, ढफली बजाना, युग गायन सीखने के लिए उत्सुक हैं उनके भोजन आवास और प्रशिक्षण की व्यवस्था एक शिविर लगाकर गायत्री प्रज्ञा पीठ के माध्यम से निशुल्क की जायेगी। गायत्री परिवार ट्रस्ट सारणी के गुलाबराव पांसे,श्री रामराव सराटकर,प्रशांत पांसे , मीरा गावंडे , राधा चिल्हाटे, संजीव त्रिपाठी, कांति गुलवासे ,योगेंद्र ठाकुर, वन्दना साहू ने सभी को अंग्रेजी नववर्ष के शुभागमन अवसर पर शुभकामनाएं दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!