ग्राम भारती महिला मंडल जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक का आयोजन
सारणी। दिनांक 19/ 11 /2022 को संस्था द्वारा बैतूल जिले के 300 ग्रामों में जल जीवन मिशन पी एच ई बैतूल के सहयोग हर घर नल परियोजना हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
परियोजना कार्यकर्ताओं द्वारा अक्टूबर माह में किए गए कार्य ,शेष कार्य ,तथा लंबित कार्यों को पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन पी, एच, ई के मुख्य कार्यपालन यंत्री के दिशानिर्देशों में किया गया। आज की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर नल जल योजना संचालन एवं रख रखाव प्रशिक्षण था। संस्था प्रमुख श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा बतलाया गया। कि संस्था को आज 37 वर्ष पूर्ण हो गये। संस्था इसी प्रकार कार्य करें और विभिन्न राज्यों में कार्यकर्ता संस्था का परचम लहराये। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक श्री लीलाधर गडेकर,संस्था प्रमुख श्रीमती भारती अग्रवाल तथा संस्था कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा सोनी उपस्थित रही।Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements