मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना संबंधी बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन

RAKESH SONI

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना संबंधी बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन

बैतुल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध द्वारा सीएमएचओ सभाकक्ष में सोमवार को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना संबंधी बैठक ली गई। बैठक में निर्देशित किया गया कि राज्य शासन द्वारा औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक ईकाइयों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत् अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराया जाना है। सीएमएचओ सभाकक्ष में नर्सिग होम एसोसिएशन एवं फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बैतूल की श्रीमती एंजिला डेहरिया, श्रीमती वर्षा चौकीकर, श्री रूपेश ठाकरे, श्री सोनू लिल्होरे ट्रेनिंग ऑफीसर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में ऐसे युवाओं को पात्रता प्राप्त है जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष हो और जो मध्यप्रदेश के निवासी हो। व्यवसायिक प्रशिक्षण के दौरान छात्रवृत्ति देय होगी तथा प्रशिक्षण उपरांत एससीव्हीटी का प्रमाण पत्र देय होगा। योजना के तहत् जिले के ऐसे औद्यागिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान जिनके पेन नम्बर एवं जीएसटी पंजीयन हैं सभी शामिल हो सकेंगे। योजना के तहत् प्रतिष्ठानों को अपने कुल कार्य बल (जो नियमित एवं संविदा कर्मचारी हों) में से 15 प्रतिशत की संख्या तक युवा प्रशिक्षाणर्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेण्ड की 25 प्रतिशत राशि युवाओं के बैंक खाते में जमा करनी होगी। प्रतिष्ठान उसके लिए निर्धारित राशि से अधिक राशि देने के लिए स्वतंत्र होगा। प्रतिष्ठान द्वारा राशि जमा करने के बाद निर्धारित स्टाइपेण्ड का 75 प्रतिशत राज्य शासन की ओर से युवाओं को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि तक स्टाइपेण्ड दिया जावेगा।

बैठक सह प्रशिक्षण में नर्सिग होम एसोसिएशन से डॉ अशोक मूले, डॉ दीप कुमार साहू, डॉ पुनीत श्रीवास्तव, डॉ अरूण जयसिंहपुरे, शिवानी शर्मा, फार्मासिस्ट एसोसिएशन से श्री हितेश मेहता, श्री राहुल गुगनानी, श्री दिलखुश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!