ग्राम बेहड़ी ढाना विकास खंड घोड़ाडोंगरी में कुष्ठ विकृति बचाव एवं उपचार शिविर का आयोजन ।

RAKESH SONI

ग्राम बेहड़ी ढाना विकास खंड घोड़ाडोंगरी में कुष्ठ विकृति बचाव एवं उपचार शिविर का आयोजन ।

घोड़ाडोंगरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध के मार्गदर्शन में बुधवार दिनांक 22 फरवरी 2023 को ग्राम बेहड़ी ढाना विकासखंड घोड़ाडोंगरी में एक दिवसीय कुष्ठ विकृति बचाव एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 08 कुष्ठ मुक्त मरीजों को जल, तेल, उपचार विधि से हाथ पैरों की विकृति एवं उससे बचाव के तरीके बताये गये। शिविर में मरीजों को कुष्ठ विकृति से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में 8 मरीजों को एम.सी.आर. चप्पल प्रदाय किये गये। कुष्ठ विकृति एवं बचाव शिविर में एन.एम.ए. श्री राजेश मेहतो, श्री अनिल वर्मा,श्री एल आर सागरे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!