जैविक प्रशिक्षण दिनांक 6/02/2024 से 24/2/24 तक आयोजित

RAKESH SONI

जैविक प्रशिक्षण दिनांक 6/02/2024 से 24/2/24 तक आयोजित

सारणी। ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी जिला बैतूल द्वारा सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम ऑर्गेनिक कंपोस्ट मेकिंग एवं वर्मी कल्चर फार्मिंग हेतु नाबार्ड के सहयोग से  घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम सलैया के 9 स्व सहायता समूह की महिलाओं को जैविक खाद प्रशिक्षण देकर उन्नत कृषि हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षक श्री कमल कुदारे जी द्वारा प्रशिक्षण लिखित, मौखिक, प्रैक्टिकल, के साथ फील्ड विजिट दौरान प्रत्यक्ष जैविक खाद को दिखाया गया साथ ही जैविक कृषि एवं रासायनिक कृषि की फसलों में अंतर तथा औसत उपज अधिक,कम पानी, कीमत अधिक मिलना, अंतर बताते हुए जैविक खाद का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण में अति सूक्ष्म रूप से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण की विषय वस्तु एवं समझने का तरीका अति उत्कृष्ट है

जिससे 30 महिलाओं के साथ प्रतिदिन ग्राम की तीन-चार महिलाएं अतिरिक्त प्रशिक्षण में लाभान्वित हो रही हैं। प्रशिक्षण दौरान जैविक खाद बनाने, जैविक पीट बनाने उसे भरने तथा खाद निकालने एवं जैविक खाद ,मटका खाद, का उपयोग तथा खाद बेचकर  ही केंचुए का व्यवसाय कर आय अर्जित कर सकते है जैविक खाद को पैक करने की जानकारी भी दी गई। गुरुवार कामधेनु गोशाला ग्राम हरराढाना में सभी महिलाओं ने बारी बारी जैविक खाद एवं वर्मी खाद की विस्तृत जानकारी ली तथा दी गई। 250 ग्राम व 500 ग्राम खाद के पैकेट मशीन द्वारा बनाए गए। जिससे सैंपल के रूप में लेकर प्रत्यक्ष पौधों को लाभ देख सकते हैं। लक्ष्मी समूह से श्रीमति ममता सलाम दीदी के कार्य से प्रभावित होकर एवं उनके समूह द्वारा बनाई गई केचुआ खाद की संपूर्ण जानकारी उनके द्वारा दी गई वही प्रशिक्षण में उपस्थित संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर उनके कार्य की लगन एवं जुनून की सराहना की। प्रशिक्षण मैं पंचायत सरपंच, पंच एवं ग्राम के नागरिकों ने प्रशिक्षण की सराहना कर जैविक कृषि से ग्रामवासी को लाभ होगा। इस प्रकार का प्रशिक्षण गांव में आए तथा ग्राम वासियों की उन्नति हो।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!