अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा हुआ महिलाओं का सम्मान

RAKESH SONI

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा हुआ महिलाओं का सम्मान

सारणी। दिनांक 9/03/2024  शनिवार के दिन प्रत्येक वर्ष  अनुसार इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ संचिता महिला मंडल WCL पाथाखेड़ा की अध्यक्ष श्रीमती सविता महापात्रा द्वारा किया गया एवं आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सविता महापात्रा एवं उनकी प्रबंधकरणी सखियों ने संस्था द्वारा संचालित सभी गतिविधियों को देखते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे महिलाओ के प्रति व उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के कार्यों की सराहना की। उक्त कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल द्वारा बताया गया की इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक समानता दिलवाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दिन महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिलवाना है, ताकि वे अपने हक के प्रति जागरूक बने। वही कार्यक्रम में पधारे कृषि विभाग से विशेष अतिथि श्रीमान एच आर प्रभारकर जी ने अपने अमूल्य शब्दो में बताया की
समाज में पुरुष और महिलाओं के बीच के भेदभाव को मिटाकर समानता लाने के प्रयास के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं और पुरुषों के बीच के शारीरिक भेद के कारण समाज में सालो से उनके रोल तय किए जा चुके है, और ऐसी उम्मीद की जाती है की महिलाए उन नियमों का पालन करेगी।
समाज में जड़े जमा चुकी उन असमानताओं के प्रति एक ललकार है। महिला दिवस इतना ही नहीं आज तक महिलाओ ने अपने परिवार अपने दोस्तो अपने समाज और अपने देश के लिए जो भी काम किए है, उन सभी के लिए यह दिन उन्हे धन्यवाद देने का भी है। यह दिन कितना महत्वपूर्ण है। उक्त कार्यक्रम वह महिलाए जो संस्था से जुड़ कर प्रशिक्षण या रोजगार किया और वह महिलाए आगे जा कर अन्य महिलाओ को रोजगार व स्व रोजगार से जोड़ रही है यह स्व सहायता समूहों से जुड़ कर अपना खुद का स्व रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही इन महिलाओ को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया जिसमे श्रीमती नंदा सोनी, पार्वती बागड़े, हीरा पवार, प्रियंका राठौर, शाहिदा बी, प्रमिला कापसे, कंचन हरसुले, अर्चना मोहंती, सीतू बेले एवं सुमन आर्य शामिल रही। इन सभी सम्मानित महिलाओ ने अपने अपने संस्था के साथ कार्य करने के अनुभव बताए। वही सभी सम्माननीय अतिथियों का स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित किया गया और अंत में सभी महिलाओं द्वारा शहर वाला खेल खिलवाया गया जिसमे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में संचिता महिला मंडल WCL की अध्यक्ष श्रीमती सविता महापात्रा एवं उनकी प्रबंधकरणी सखियां, एच आर प्रभाकर कृषि विभाग भोपाल, संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमति नंदा सोनी एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!