श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दो दिन पूर्व 20 जनवरी को सारनी की महिलाएं शीतला मंदिर से निकालेंगी स्कूटी रैली, अधिक से अधिक महिलाओं से जुड़ने का आग्रह

RAKESH SONI

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दो दिन पूर्व 20 जनवरी को सारनी की महिलाएं शीतला मंदिर से निकालेंगी स्कूटी रैली, अधिक से अधिक महिलाओं से जुड़ने का आग्रह

स्कूटी के साथ अनुशासन से चलने एवं विशिष्ट भारतीय पहनावे एवं फोटो और सेल्फी को लेकर महिला समिति ने तय किये मापदंड, समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को शामिल होने का आग्रह बैठक में तय हुई रणनीति।

सारनी। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारनी नगर में भी खुशियों का माहौल है। इसे लेकर सारनी की महिलाएं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दो दिन पूर्व यानी शनिवार 20 जनवरी को नगर के पाटाखेड़ा वार्ड 1 स्थित शीतला माता मंदिर से भव्य स्कूटी यात्रा निकालेंगी। इस बार महिलाओं ने भारतीय पहनावे और फोटोग्राफी को लेकर मापदंड भी तय किए हैं। तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई।

पूरे देश में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजन किए जा रहे है। इसी श्रृंखला में सारनी शहर की महिलाएं भी स्कूटी यात्रा निकालेंगी। इसे लेकर गुरुवार 18 जनवरी को पाटाखेड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। यात्रा के आयोजन करने वाली महिलाओं के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर सभी वर्ग की महिलाओं से इस यात्रा से जुड़ने का आव्हान किया है। स्कूटी यात्रा 20 जनवरी 2024 को सुबह 10.30 बजे वार्ड 1 पाटाखेडा स्थित शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होगी। मंदिर में विधिवत पूजन के पश्चात यात्रा का शुभारंभ होगा। रैली का शहर में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुष्प वर्षा एवं आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया है। इसमें महिलाएं लाल कुर्ता, सफेद प्लाजो अथवा सलवार में रहेंगी। शहर के विभिन्न मार्गों से एवं मंदिरों से होती हुई रैली जय श्री राम के नारों के साथ आगे बढ़ेगी। भारतीय परिधान को लेकर भी मापदंड तय किए गए हैं। लेगिंस एवं पेंट पहनना प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा भगवा गमछा और पगड़ी बांधकर ही महिलाएं रैली में शामिल होगी। स्कूटी पर पीछे बैठने वाली महिलाएं हाथों में जय श्रीराम लिखा हुआ ध्वज लिए रहेंगी। अनुशासन को लेकर मापदंड तय किए गए हैं इसमें स्कूटी को दो-दो की लाइन में चलाने, फोटो अथवा सेल्फी के लिए लाइन तोड़कर आगे आने या लाइन बिगाड़ने पर मनाही की गई है। स्कूटी रैली में शामिल होने के लिए शीतला माता मंदिर एवं श्री कल्याणेश्वर शिव मंदिर में संपर्क किया जा सकता है। आयोजक महिलाओं ने शहर की सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्कूटी रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!