गायत्री प्रज्ञा पीठ में होगा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ तथा विविध सामाजिक आयोजन
मंगलवार को निकलेगी भव्य जल कलश शोभा यात्रा।

सारणी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में वार्षिक उत्सव में नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ-साथ नारी जागरण एवं कन्या कौशल , वर्तमान परिपेक्ष में युवा युवतियों के दायित्व , नव दंपत्ति शिविर, रक्तदान शिविर आदि संपन्न होंगे । गायत्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक गुलाबराव पांसे ने बताया कि नियमित साधना ,यज्ञ एवं सेवा से जीवन का कायाकल्प हो जाता है। इसलिए गायत्री परिवार के सदस्य नियमित प्रयास करके सभी से जाप,साधना, यज्ञ सीखने के साथ-साथ समाज सेवा में रुचि बढ़ाने का प्रयास करते रहते है और यहां वर्ष भर समय-समय पर अनेक प्रकार के समाज के लिए उपयोगी आयोजन होते रहते हैं जिसमें सभी नागरिकों को समयदान साधन दान करके लाभ उठाना चाहिए। मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे जल कलश यात्रा में भी जन जागरूकता के लिए झांकी, बैनर ,पोस्टर आदि माध्यम से नशा उन्मूलन और अंधविश्वास और कुरीतियां दूर करने के स्लोगन नारे लगाते हुए भव्य जलकलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई वापस प्रज्ञापीत पहुंचेगी उसके पश्चात नारी जागरण एवं कन्या कौशल विषय पर व्याख्यान होंगे उन्होंने नगर के सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों तथा समाज सेवी बंधुओं से इस आयोजन में भागीदारी करने का अनुरोध किया है।