भाजपा सारनी नगर मण्डल मे हुआ नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत।

सारनी:-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर महोबे ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी घोषित की जिसमे मे सारनी से सतीश बौराषी , को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारणी मे उपाध्यक्ष,परमेश्वर नागले को मंत्री,राजकुमार नागले को कार्यकारिणी सदस्य,पाथाखेड़ा से राहुल बर्डे को मीडिया प्रभारी, एवं बगडोना गोलू चौकीकर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। नियुक्ति के बाद सारनी नगर मण्डल मे हर्ष का माहौल है जिसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारी संख्या मे इष्ट मित्रो ने बधाई प्रेषित की। तथा दिनांक 05/05/2022को सारनी नगर मण्डल मे सभी पदाधिकारियो को पुष्प गुच्छ भेट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम मे सारनी नगर के मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर महोबे, विधायक प्रतिनिधि श्री रंजीत सिंह , विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, मण्डल महामंत्री किशोर बरदे , मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख, मण्डल उपाध्यक्ष शिबू सिंह ,मण्डल उपाध्यक्ष सूनील अग्रवाल , मण्डल उपाध्यक्ष रेवाशंकर मगरदे, मण्डल मंत्री कुबेर डोंगरे ,शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल सह संयोजक संजीत कुमार चौधरी,पार्षद अजय साकरे,युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री गोलू राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष राहुल कापसे , युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष विन्नी रॉय ,किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रवि मण्डल , सूनील पाटिल, राहुल सिंह, राहुल वर्मा एवं भारी संख्या कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements