भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी घोषित,सम्भाग प्रभारी व विभाग प्रमुख रहे उपस्थित । 

RAKESH SONI

भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी घोषित,सम्भाग प्रभारी व विभाग प्रमुख रहे उपस्थित । 

बैतूल। भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। भारतीय मजदूर संघ देश का पहला मजदूर संगठन है, जो मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतन्त्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है। भारतीय मजदूर संघ की आयोजित बैठक में संभाग प्रभारी श्रीमती वंदना राजोरिया नर्मदापुरम,विभाग प्रमुख श्री राजेश मनसोरिया नर्मदापुरम के विशेष आतिथ्य में जिला कार्यकारणी की 2 वर्ष के सेवाकाल उपरांत पुनः घोषणा की गई जिसमें भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष का दायित्व पुनः श्री पंजाबराव गायकवाड़,जिला मंत्री का दायित्व श्री विनय डोंगरे,उपाध्यक्ष श्री पर्वत राव ठाकरे,श्री संपत दरवई,श्री राकेश नामदेव,सहमंत्री श्रीमती रीता रैकवार,श्री हरिओम कुशवाह,श्री गोविंद साहू,कोषाध्यक्ष श्री विशाल बारस्कर,विधि सलाहकार श्री संजय कुरवाडे,कार्यलय मंत्री का दायित्व श्री डी डी धोटे को सौपा गया भारतीय मजदूर संघ के 2 वर्ष के कार्यकाल के बाद नियमानुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई नई कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले सभी पदाधिकारियों को समाजसेवियों,पत्रकारों,विभिन्न सामाजिक संगठनो ने बधाई प्रेषित की है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुंता उइके,बिजली कर्मचारी महासंघ केअध्यक्ष चंद्रभान पंडागरे,विजय यादव,बिजली साख समिति के अद्यक्ष संतोष शिन्धे,अंशकालीन अध्यक्ष नत्थूराम चढोकर,ऋषिराम सरले,प्रकाश बंजारे,सुनील पॉल,भवन निर्माण के रूपलाल गोहे,मिरचंद साहू,आनंदराव पोटफोड़े,ऋषभ जैन,अंकित सक्सेना उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!