कुंडी में निर्विरोध चुने गए नवील वर्मा।

RAKESH SONI

कुंडी में निर्विरोध चुने गए नवील वर्मा।

शाहपुर:- शाहपुर जनपद की सबसे बड़ी पंचायत कुण्डी में वार्ड नंबर 9 से नवील वर्मा निर्विरोध पंच चुने गए। इस उपलक्ष्य में शाहपुर बस स्टैंड अमित महतो संग बड़ी संख्या में लोगों ने मीठा खिलाकर नवील वर्मा को बधाई दी। नवील वर्मा ने लगातार तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले वे 2014 में वार्ड नंबर 9 से विजयी रहे। और उपसरपंच चुनाव जीते । एक वर्ष तक सरपंच पद पर भी रहे। दूसरे कार्यकाल में वे कुंडी से ही वार्ड नंबर 10 से पंच के पद पर आसीन रहे। वर्तमान में नवील वर्मा राजनीति के साथ पत्रकारिता में भी काफी सक्रिय हैं।

वे ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष के साथ साथ मप्र युवा कुर्मी समाज के संभागीय मीडिया प्रभारी पद पर भी हैं। अन्य संगठनों में भी रह चुके हैं। अपने जन हित में कार्य करने, तेज तर्रार छवि एवं लोगों के बीच मधुर संबंधों के चलते इस बार भी नवील वर्मा कुंडी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 से निर्विरोध नामांकन दाखिल करने में कामयाब रहे।

वे लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। लोगो द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!