राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान समारोह सम्पन्न पटकथा लेखक, गीत लेखन एवं निर्देशन कार्य के लिए कलाकारों को सम्मानित किया

RAKESH SONI

राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान समारोह सम्पन्न

पटकथा लेखक, गीत लेखन एवं निर्देशन कार्य के लिए कलाकारों को सम्मानित किया

खण्डवा। राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन खण्डवा के सहयोग से पर्यटन, संस्कृति विभाग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2019 के लिए पटकथा लेखक श्री अशोक मिश्रा मुम्बई, वर्ष 2020 के लिए गीतलेखन श्री अमिताभ भट्टाचार्य मुम्बई, वर्ष 2021 के लिए निर्देशन क्षेत्र में श्री विवेक रंजन अग्निहोत्री मुम्बई को किशोर कुमार अलंकरण के लिए, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि किशोर कुमार खण्डवा के गौरव थे, जिनके स्मृति दिवस के दिन हम लोग इक्कठा हुए है और यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आगन्तुक कलाकारों को शुभकामनाएं दी और कहा कि किशोर कुमार ने मध्यप्रदेश के खण्डवा का नाम विदेशों में भी रोशन किया। वे कहीं भी जाते थे अपने खण्डवा का नाम लेना नही भूलते थे। उनके कहे शब्द दूध जलेबी खायेंगे खण्डवा में बस जायेंगे लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार ने दुनिया में हर जगह इस माटी का गुणगान किया और इस माटी को धन्य किया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन तनवे, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। अतिथियों द्वारा दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रख्यात गायक श्री देबोजीत साहा एवं उनके साथियों द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान श्री अशोक मिश्रा मुम्बई, श्री अमिताब भट्टाचार्य मुम्बई, श्री विवेक रंजन अग्निहोत्री मुम्बई ने भी संबोधित किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!