नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया पाथाखेड़ा नपा क्षेत्रीय उप कार्यालय में नवीन आधार सुविधा केंद्र का शुभारंभ

RAKESH SONI

नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया पाथाखेड़ा नपा क्षेत्रीय उप कार्यालय में नवीन आधार सुविधा केंद्र का शुभारंभ

नए आधार कार्ड एवं आधार कार्ड के अपडेट का काम हुआ आसान, रोजाना 50 आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य, सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगा केंद्र।

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को नए आधार कार्ड और आधार कार्ड को अपडेट करने में आ रही परेशनी को देखते हुए पाथाखेड़ा स्थित नगर पालिका परिषद सारनी के क्षेत्रीय उप कार्यालय में बुधवार 12 अप्रैल 2023 को नगर पालिका अध्यक्ष विशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीष्ट पयार समेत अन्य अतिथियों ने नवीन आधार सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। अब यहां लोग रोजाना सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नए आधार बनवा सकेंगे और उन्हें अपडेट भी करवा सकेंगे।

पाथाखेड़ा स्थित नगर पालिका के क्षेत्रीय उप कार्यालय न्यू मार्केट के पास नवीन आधार सुविधा केंद्र की शुरुआत से लोगों को आधार बनाने में राहत मिलेगी। बुधवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सभापति गणेश महस्की, पार्षद अजाबराव धोटे, जफर अंसारी, उपयंत्री कमलेश पटेल, दिलीप भालेराव समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में आधार सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि नपा क्षेत्र में केवल पाथाखेड़ा के पोस्ट आफिस में ही आधार केंद्र था। इससे लोगों को नंबर लगाने में खासी परेशानी होती थी। इसे देखते हुए नपा के क्षेत्रीय उप कार्यालय में नवीन आधार सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस के निर्देश पर नपा के उप कार्यालय में आधार केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र में रोजाना 50 आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!