अंकुर अभियान के तहत नगर पालिका ने रोपे फलदार पौधे l

RAKESH SONI

अंकुर अभियान के तहत नगर पालिका ने रोपे फलदार पौधे l

सारनी। अंकुर अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अभियान के तहत नगर पालिका सतत पौधारोपण करेगी। नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देशन में नगर पालिका ने रविवार 19 फरवरी 2023 को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान के प्रभारी, उपयंत्री नितिन मीणा ने बताया कि उपाध्यक्ष जगदीश पवार, वार्ड 27 की पार्षद संगीता धुर्वे, वार्ड 28 की पार्षद बेबी बिझाडे समेत अन्य नागरिकों एवं गणमान्यों ने वार्ड 27 राजेंद्र प्रसाद वार्ड में पानी की टंकी के समीप एवं वार्ड 35 की पानी की टंकी के समीप जाम, जामुन, कटहल समेत अन्य फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। अंकुर अभियान के तहत लगाए गए पौधों की देखरेख नगर पालिका की निगरानी में की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!