नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने जय स्तंभ चौक पर किया नपा के प्याउ का शुभारंभ

RAKESH SONI

नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने जय स्तंभ चौक पर किया नपा के प्याउ का शुभारंभ

सारनी। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को नगर पालिका द्वारा तैयार प्यार का शुभारंभ जय स्तंभ चौक पर किया। नगर पालिका प्रतिवर्ष शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्याउ संचालित करती है। गर्मी के पूर्व नगर पालिका ने इसकी शुरुआत कर दी है।

शहर के जय स्तंभ चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह सभापति भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, सुधा चंद्रा पार्षद योगेश बर्डे, आकाश पंदाम, प्रवीण सोनी, किरण झरबडे, जफर अंसारी समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि आगामी समय में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी प्याउ शुरू किए जाएंगे। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि दे प्यार में कर्मचारी पानी और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। इस अवसर पर मनीष घोटे मोनू साहू विनय मदने, प्रकाश शिवहरे, देवेंद्र सोनी, दिनेश यादव उपयंत्री कमलेश पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!