नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 19 में नाले का गहरीकरण व आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

सारनी। पाथाखेड़ा के वार्ड 19 में माले का गहरीकरण एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार 30 मई 2023 को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बारिश के पूर्व कार्य पूरा कर लिया जाना चाहिए।
पाथाखेड़ा के वार्ड 19 में बारिश के दिनों में नाले का पानी घरों तक आ जाता था। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने यहां नाले का गहरीकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार 30 मई 2023 को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, सभापति गणेश महस्की पार्षद जफर अंसारी ने यहां भूमिपूजन किया। यहां 2.89 लाख से नाला गहरीकरण एवं आरसीसी नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा। नपाध्यक्ष ने कहा कि बारिश के पूर्व कार्य पूरा कर लिया जाए तो लोगों को परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर उपयंत्री नितिन मीणा समयपाल कमल बिहारे वार्डवासी व आम नागरिक उपस्थित थे।