मुकेश यादव बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष

सारनी:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव सोलंकी द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सारणी मंडल से मुकेश यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है गौरतलब है कि मुकेश यादव पूर्व में भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं मुकेश यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सारनी नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है इस अवसर पर श्री मुकेश यादव ने कहा कि लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में जिला नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है उस विश्वास को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा पूर्व में भी पिछड़ा वर्ग में मंडल मंत्री के रूप में कार्य करने के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।