एमपीपीजीसीएल सारनी ने मठारदेव क्लब को हराकर जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता।
सारनी । खेलो इण्डिया युथ गेम्स 2023 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद सारनी द्वारा बाबा मठारदेव ताल कटोरा स्टेडियम सारनी मे 7 फरवरी को वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई जिसमें नगरपालिका ए, बी,मठारदेव क्लब सी, डी, ई समेत 5 टीमें जूनियर ग्रुप मे खेली जिसमें मठारदेव सी व मठारदेव ई ने ग्रुप मैच जीतकर फाइनल मे प्रवेश किया,मठारदेव सी जूनियर ग्रुप का फायनल विजेता बनी इस ग्रुप मे बेस्ट लिफ्टर दिशांत मदने, बेस्ट नेटर लखन वाडिवा, डिफेंसर आयुष राउत रहे विजेता, उप विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, इसके बाद सीनियर ग्रुप में एमपीपीजीसीएल सारनी, फॉरेस्ट मोहल्ला सारनी, मठारदेव क्लब ए, बी समेत 4 टीमों ने हिस्सा लिया अपने अपने मैच जीतकर एमपीपीजीसीएल और मठारदेव ए ने फायनल मे जगह बनाई, फायनल मुकाबला तीन सेट का खेला गया जो बेहद रोमांचक रहा दोनों टीमें एक,एक सेट जीतकर बराबरी पर थीं, अन्तिम सेट 15 अंको का खेला गया जिसमें एमपीपीजीसीएल सारनी ने 15,11 से सेट जीतकर सीनियर ग्रुप के फाइनल पर कब्जा जमाया, प्रतियोगिता के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी 62 वर्षीय ललित राजपूत का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया, सीनियर वर्ग मे बेस्ट नेटर रुपेश चौरे, बेस्ट लिफ्टर शेख अख्तर, बेस्ट डिफेनसर रंजित सिंग, ऑल राउंडर गोपाल ठाकुर रहे जिन्हे मोमेंटो प्रदान किए गए इसके बाद विजेता, उप विजेता टीम को अतिथि भाजपा जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह, पार्षद प्रवीण सोनी, वितरण केन्द्र सहायक अभियंता प्रमोद वरकड़े, पुर्व पार्षद विनय मदने, विनायक बागड़े,वासुदेव साकरे, समेत उपस्थित अतिथियों ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।